गुरुवार 5 फ़रवरी 2026 - 17:08
हम ईरान-अमेरिका बातचीत के आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैंः तय्यब उर्दोगान

हौज़ा / तुर्की के राष्ट्रपति ने ईरान में किसी भी सैन्य हस्तक्षेप को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि हम ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ताओं के आधार को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच, तुर्की के राष्ट्रपति ने संकट को नियंत्रित करने के अपने स्पष्ट रुख को दोहराया हैं।

रजब तय्यब उर्दोगान ने किसी भी सैन्य हस्तक्षेप को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि केवल कूटनीतिक मार्ग ही क्षेत्रीय संकट से बचने का रास्ता है। उन्होंने कहा,हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव से क्षेत्र अराजकता की ओर न बढ़े, और हम ईरान में किसी भी सैन्य हस्तक्षेप को पूरी तरह से खारिज करने के अपने रुख पर कायम हैं।

उन्होंने आगे कहा,यदि हम ईरान संकट को केवल सैन्य दृष्टिकोण से देखें, तो यह क्षेत्र को आपदा की ओर ले जाएगा और आग लगाने से किसी का भी भला नहीं होगा। हमारा मानना है कि ईरान और अमेरिका कूटनीतिक रास्ते के लिए स्थान बनाने के इच्छुक हैं।

उर्दोगान ने यह भी कहा,निचले स्तर की वार्ताओं में प्रगति के बाद, ईरान और अमेरिका के नेताओं के स्तर पर बातचीत करना संभव हो सकता है। हम ईरान और अमेरिका के बीच वार्ताओं के आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं और देखेंगे कि ये वार्ताएं कितनी बढ़ सकती हैं और क्या इसमें अन्य देशों की भागीदारी संभव है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha